क्राइमगोरखपुर

गोरखपुर-जहर खाकर डीएम दफ्तर पहुंची महिला,रिश्तेदारों से तंग महिला डीएम से करने गई थी फरियाद

गोरखपुर में उस वक्त हड़कंप मचा है। जब जहर खाकर डीएम से मिलने महिला फरियादी पहुंची है। इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की कोशिश से फिलहाल महिला की हालत स्थिर बनी हुई है। हालांकि इलाज के बाद उसे जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया है। बताया जा रहा है की शहर के जटेपुर उत्तरी की रहने वाली रेनू यादव नाम की एक महिला आज 2:00 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची थी। जहां कार्यालय के बाहर उसने सल्फास की गोली खा ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ती देख जिलाधिकारी कार्यालय पर मौजूद कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज नगर निगम ने उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी में भर्ती कराया ।जहां से डॉक्टरों ने उसके इलाज के बाद उसे जनरल वार्ड में भर्ती कर लिया।
वहीं मीडिया से बात करते हुए जिला चिकित्सालय के डॉ सुमन ने बताया कि महिला ने सल्फास की गोली खाई थी। लेकिन उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर है। जबकि महिला रेनू यादव की बेटी ने बताया कि रिश्तेदारों द्वारा उसकी मां को उत्पीड़ित किया जा रहा था। और जायदाद से बेदखल करने की कोशिश की जा रही है। जिससे आहत होकर आज वह जिलाधिकारी कार्यालय पर अपनी शिकायत दर्ज कराने आई थी। लेकिन इसी बीच उसने सल्फास की गोली को खा लिया। इसके बाद उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस मामले में जिला प्रशासन द्वारा कुछ भी कहने से बचा जा रहा है।

Team BNT

देश-प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबरों के लिए ''बिग न्यूज़ टाइम्स'' को देखना ना भूलें।