क्राइमगोरखपुर

गोरखपुर- शादीशुदा महिला के नाजायज प्रेम का अंत, पति की हत्या की कोशिश में प्रेमी संग गिरफ्तार…

गोरखपुर पुलिस ने चार बच्चों की मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। दिलचस्प है कि महिला ने प्रेमी की खातिर अपने ही पति की हत्या की साजिश रची थी। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से समय से इलाज होने से महिला के पति की जान बची है। वहीं पुलिस ने अपने ही पति की हत्या की कोशिश की आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। दरअसल कैंट थाने की पुलिस ने छावनी रेलवे क्रासिंग के पास से घायल मिले अज्ञात युवक की गला रेतकर हत्या की कोशिश मामले को सुलझाने का दावा किया है। हैरानी की बात यह है कि युवक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची थी। इतना ही नहीं कलियुगी महिला के इशारे पर ही उसके प्रेमी ने पति की गला रेतकर हत्या की कोशिश की थी। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से घायल युवक की जान बच गयी है। वहीं होश में आने पर घायल युवक ने ही अपनी पत्नी और प्रेमी के संबंधों के उजागर किया है। जिस पर पुलिस ने शहर छोड़कर भागने की फिराक में महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दिलचस्प है कि महिला पहले से ही चार बच्चों की मां है। कैंट थाना के पुलिस ने हत्या की कोशिश के आरोप में महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। वहीं एसपी सिटी सोनम कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया है। कैंट थाना क्षेत्र के कूड़ाघाट स्थित आर्मी स्कूल के पास सोमवार को एक युवक की गला काटकर हत्या का प्रयास किया गया था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम ने घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया था। वहीं आज होश में आने पर घायल फरेंदर शर्मा ने पुलिस को आपबीती सुनाई है। फरेंदर ने पत्नी प्रीति और उसके प्रेमी शशिकांत पर उसका गला रेतकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस ने उसकी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद किया है। कैंट थाने के प्रभारी सुधीर सिंह ने 24 घंटे के अंदर ही हत्या की कोशिश की वारदात का खुलासा किया है।

Team BNT

देश-प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबरों के लिए ''बिग न्यूज़ टाइम्स'' को देखना ना भूलें।