गोरखपुर- गोविवि परिसर से छात्रा का मिला शव, आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
गोरखपुर के विश्वविद्यालय कैंपस से छात्रा का शव मिलने से हड़कंप मचा है। दरअसल आज परीक्षा देने आयी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में होती हुई है। विश्वविद्यालय परिसर स्थित गृह विज्ञान के प्रेक्टिकल रूम में फंदे से लटकी छात्रा का शव मिलने से हड़कंप मचा है। मौके पर पहुंची कैंट थाने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को अपने कब्जे में लिया है। साथ ही मृतक छात्रा का शव अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला कैंट थाना क्षेत्र के गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग का है। जहां आज गृह विज्ञान की बीएसी द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रियंका का शव मिलने से हड़कंप मचा है। छात्रा प्रियंका शहर के पादरी बाजार पुलिस चौकी के शिवपुर साहबाजगंज मोहल्ले की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि आज सुबह नौ बजे छात्रा प्रियंका गृह विज्ञान की परीक्षा देने विश्वविद्यालय आयी थी। प्रियकां का भाई उसे विश्वविद्यालय कैंपस में छोड़कर गया था। वहीं दोपहर डेढ़ बजे विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा फोन करके प्रियंका की मौत की सूचना दी है। जिस पर मौके पर पहुंचे प्रियंका के परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने फंदे से लटकी प्रियंका के शव को नीचे उतारा है। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गयी है। प्रियंका के पिता का कहना है कि दीक्षा भवन में परीक्षा देने के बाद गृह विज्ञान विभाग गयी थी। जहां से उसकी लाश को पुलिस ने बरामद किया है। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा होम साइंस विभाग के कंपाउंड में फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही हैं। हालांकि मौके से पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। जबकि मीडिया के कैमरे पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा किसी ने भी बोलने से मना किया है। गौरतलब है कि तीन बहनों में सबसे छोटी मृतक छात्रा प्रियंका के पिता विनोद कुमार जो कि बीआरडी मेडिकल कालेज में गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस से पूरे प्रकरण की गहराई से जांच की मांग की है। ताकि मौत की असल वजह का पता चल पाये। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद छात्रा की मौत की असल वजह का पता चल पायेगा। जबकि विश्वविद्यालय परिसर के अंदर से छात्रा की मौत की खबर से इलाके में सनसनी मची है।