गोरखपुर-किन्नर समाज ने धूमधाम के साथ मनाई दीपावली, गरीब परिवार के बच्चों में बांटा मिठाई और पटाखा
गोरखपुर में दीपों के पर्व दीपावली की धूम दिखने को मिली है। शहर से लेकर गांव तक लोग धूमधाम के साथ दीपावली का त्योहार मना रहे हैं। वहीं जिले के पीपीगंज नगर पंचायत में किन्नर समाज ने भी बड़े ही धूमधाम से दीपावली का पर्व मनाया है। दरअसल किन्नर समाज की कनकेश्वरी महामंडलेश्वर किरन नंद गिरी ने बताया कि हम सभी किन्नर दीपावली पर जहां एक तरफ भगवान लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति को स्थापित करने के साथ ही का पूजन करते हैं। साथ ही जजमानों के सुख समृद्धि की कामना की जाती है। इसके साथ ही गरीब-बेसहार परिवार के साथ दीपावली का पर्व मनाया जाता है। महामंडलेश्वर किरन नंद गिरी का कहना है कि किन्नर समाज द्वारा दीपावली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाता है। साथ ही गरीब परिवार के बच्चों को दीपावली पर पटाखे और मिठाई दिया जाता है।