क्राइमगोरखपुर

गोरखपुर-चौरीचौरा उपद्रव के मास्टरमाइंड सपा नेता ने किया सरेंडर,फरार सपा नेता मनुरोजन यादव पर 25 हजार का घोषित था ईनाम

गोरखपुर पुलिस ने चौरीचौरा उपद्रव मामले में फरार 3 नामजद उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। वहीं प्रेसवार्ता के दौरान एसपी नॉर्थ मनोज अवस्थी ने फरार उपद्रवियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। जबकि पुलिस की गिरफ्तारी के डर से सपा नेता मनोज यादव ने कोर्ट में सरेंडर किया है। जहां से सपा नेता मनोरंजन यादव को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। आपको बता दें कि मनुरोजन यादव की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। गौरतलब है की बीते 25 तारीख को चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भोपा बाजार में सैनिक को शहीद का दर्जा दिलाने को लेकर उपद्रवियों ने जमकर बवाल काटा था। इस दौरान पुलिस और प्रशासन की गाड़ियों को तोड़ने के साथ ही उन पर पथराव किया गया था। जिस पर पुलिस ने सपा नेता मनोरंजन यादव समेत 56 नामजद आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। वहीं सपा नेता समेत 3 उपद्रवियों पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। घटना में शामिल 13 आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल के सलाखों के पीछे पहुंचा दिया था। बाकी 3 अन्य आरोपियों को आज गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
पुलिस लाइन परिसर में प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने मनोज अवस्थी ने बताया है की चौरीचौरा उपद्रव मामले में तीन आरोपियों को आज गिरफ्तार किया गया है। बाकी बचे आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस लगी हुई है। एसपी ने कहा है की जो आरोपी अभी फरार है उनके खिलाफ कुर्की की भी कार्रवाई की जाएगी।

Team BNT

देश-प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबरों के लिए ''बिग न्यूज़ टाइम्स'' को देखना ना भूलें।