गोरखपुर-प्रदेश सरकार के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, तहसील का घेराव करके किया प्रदर्शन
गोरखपुर में आज सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर तहसील का घेराव किया है। इस दौरान सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की है। खासकर के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा सरकार पर मनमानी कराये जाने का आरोप लगाते हुए सपाईयों ने जोरदार प्रदर्शन किया है। सपाईयों ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि सरकार पुलिस और प्रशासन की बल पर चुनाव में मनमने तरीके से जीत दर्ज की है। साथ ही सपाईयों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि साल 2022 के विधानसभा चुनाव में अगर सपा की सरकार बनती है तो भाजपा के हर जोर-जुल्म का हिसाब लिया जायेगा।